इंदिरा कॉलोनी में फायरिंग करने वाला विक्रमजीत सिंह उर्फ जोरा जट्ट गिरफ्तार
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, रुद्रपुर: इंदिरा कॉलोनी में फायरिंग करने वाले दो बदमाशों में से एक विक्रमजीत सिंह उर्फ जोरा जट्ट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 315 बोर के तमंचे के अलावा तीन कारतूस भी […]
More On prayagbharat
- ‘कर्ज के बोझ तले दब रहा है उत्तराखंड’-यशपाल आर्य का तीखा बयान
- राज्य के विकास और जनहित योजनाओं पर सरकार ने रखा विस्तृत रोडमैप
- वाराणसी कैंट स्टेशन पर 3.54 करोड़ का अफ्रीकी सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
- गैस कीमतों पर विपक्ष का हल्ला बोल, यूकेडी नेता गिरफ्तार
- गैस सिलेंडर से जुड़ी समस्याओं के समाधान को हेल्पलाइन जारी
प्रयाग भारत, रुद्रपुर: इंदिरा कॉलोनी में फायरिंग करने वाले दो बदमाशों में से एक विक्रमजीत सिंह उर्फ जोरा जट्ट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 315 बोर के तमंचे के अलावा तीन कारतूस भी बरामद हुए हैं। जोरा जट्ट मॉडल कॉलोनी, रुद्रपुर का रहने वाला है। वह मूल निवासी पंजाब का है।
आपको बता दें कि 21 मई को जोरा जट्ट और उसके साथी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी ने इंदिरा कॉलोनी की गली नंबर 6 में जगजीत सिंह के घर पर फायरिंग की थी। फायरिंग करने के बाद दोनों फरार हो गए थे। इस मामले को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने गंभीरता से लेते हुए पुलिस को दोनों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। जोरा जट्ट पुलिस के कब्जे में आ गया है जबकि गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की तलाश जारी है।
