Uttarakhand

इंदिरा कॉलोनी में फायरिंग करने वाला विक्रमजीत सिंह उर्फ जोरा जट्ट गिरफ्तार

Summary

ख़बर शेयर करें -प्रयाग भारत, रुद्रपुर: इंदिरा कॉलोनी में फायरिंग करने वाले दो बदमाशों में से एक विक्रमजीत सिंह उर्फ जोरा जट्ट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 315 बोर के तमंचे के अलावा तीन कारतूस […]

प्रयाग भारत, रुद्रपुर: इंदिरा कॉलोनी में फायरिंग करने वाले दो बदमाशों में से एक विक्रमजीत सिंह उर्फ जोरा जट्ट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 315 बोर के तमंचे के अलावा तीन कारतूस भी बरामद हुए हैं। जोरा जट्ट मॉडल कॉलोनी, रुद्रपुर का रहने वाला है। वह मूल निवासी पंजाब का है।

आपको बता दें कि 21 मई को जोरा जट्ट और उसके साथी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी ने इंदिरा कॉलोनी की गली नंबर 6 में जगजीत सिंह के घर पर फायरिंग की थी। फायरिंग करने के बाद दोनों फरार हो गए थे। इस मामले को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने गंभीरता से लेते हुए पुलिस को दोनों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। जोरा जट्ट पुलिस के कब्जे में आ गया है जबकि गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की तलाश जारी है।