पत्नी अपने प्रेमी के साथ होटल के कमरे में पाई गई, पति ने उसका पीछा किया, तभी उसने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, ऋषिकेशः उत्तराखंड के ऋषिकेश में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी ने बड़ा कारनामा किया है। उनकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ एक होटल के कमरे में पाई गई। आरोप […]
More On prayagbharat
- देहरादून रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार में सूखी नदी बनी आफत, तेज बहाव में बहीं दो कारें ; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
प्रयाग भारत, ऋषिकेशः उत्तराखंड के ऋषिकेश में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी ने बड़ा कारनामा किया है। उनकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ एक होटल के कमरे में पाई गई। आरोप है कि पत्नी पर शक के चलते पति ने उसका पीछा किया। तभी उसने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा है।
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला ऋषिकेश में थाना मुनि की रेती में से सामने आया है। सूत्रों से पता चला है कि गुरुग्राम के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ा है। आरोप है कि पत्नी का उसके प्रति प्रेम कम होता जा रहा था। वह अपने पति से दूरियां रखने लगी थी। ऐसे में पति को शक होने के चलते उसने बीवी पर नजर रखनी शुरू कर दी। इसी बीच एक दिन पत्नी घर से किसी काम का बहाना बनाकर बाहर निकली। तभी पति भी उसके पीछे-पीछे निकल गया।
आरोप है कि महिला थाना मुनि की रेती अंतर्गत तपोवन के एक होटल के अंदर चली गई। जहां उसका प्रेमी पहले से मौजूद था। दोनों ने होटल में कमरा बुक किया था। तभी पति पीछे से पहुंच गया और पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके पर जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पुलिस ने पत्नी को उसके पति के हवाले किया। लेकिन महिला अपने आशिक के साथ रहने की जिद पर अड़ गई।
इसके बाद नाराज पति ने थाना मुनि की रेती पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कर दी है। थाना मुनि की रेती प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बताया गया कि विवाहिता का पति गुरुग्राम की कंपनी में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर तैनात है।