दुआओं की आड़ में धोखा, ऑपरेशन कालनेमि में 29 ढोंगी बाबा गिरफ्तार, 20 बाहरी प्रदेशों से
Summary
Spread the loveदेहरादून, प्रयाग भारत; विकासनगर में अब्दुल रहमान दुआ के नाम पर लोगों को ठग रहा था। सहसपुर में चौड़ी बाबा के पास लंबी उम्र का आशीर्वाद पाने के लिए लोगों की भीड़ लगी थी। ऑपरेशन कालनेमि के दौरान […]
More On उत्तराखंड
- प्रदेश में 1 अप्रैल से राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण की शुरुआत
- दो फीट बर्फ से ढका बदरीनाथ धाम, तापमान में भारी गिरावट
- श्रद्धालुओं के लिए सुनहरा मौका: आदि कैलाश यात्रा हेतु रजिस्ट्रेशन खुले
- ‘कर्ज के बोझ तले दब रहा है उत्तराखंड’-यशपाल आर्य का तीखा बयान
- उत्तराखंड में 21 हजार से अधिक छात्रों को मिली स्कॉलरशिप, शिक्षा को मिला बड़ा सहारा
देहरादून, प्रयाग भारत; विकासनगर में अब्दुल रहमान दुआ के नाम पर लोगों को ठग रहा था। सहसपुर में चौड़ी बाबा के पास लंबी उम्र का आशीर्वाद पाने के लिए लोगों की भीड़ लगी थी। ऑपरेशन कालनेमि के दौरान पुलिस इनके पास पहुंची तो ये भागते नजर आए। आखिरकार इन्हें पकड़ा और सलाखों के पीछे भेज दिया।
पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के चौथे दिन सोमवार को 29 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें से 20 दूसरे राज्यों के रहने वाले हैं। इसके अलावा एक दंपती को फर्जी दवाखाना चलाने के आरोप में भी पकड़ा गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जिले में ऑपरेशन कालनेमि जारी है। छद्म भेषधारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए अब तक 111 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से 71 दूसरे राज्यों के रहने वाले हैं।
