दुआओं की आड़ में धोखा, ऑपरेशन कालनेमि में 29 ढोंगी बाबा गिरफ्तार, 20 बाहरी प्रदेशों से
Summary
Spread the loveदेहरादून, प्रयाग भारत; विकासनगर में अब्दुल रहमान दुआ के नाम पर लोगों को ठग रहा था। सहसपुर में चौड़ी बाबा के पास लंबी उम्र का आशीर्वाद पाने के लिए लोगों की भीड़ लगी थी। ऑपरेशन कालनेमि के दौरान […]
More On उत्तराखंड
- Almora में फर्जी टीईटी प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी पाने वाले तीन सहायक शिक्षकों को निलंबित
- प्रभारी ईओ नियुक्ति पर उठे सवाल, चयन का आधार क्या ?
- दान की राशि के इस्तेमाल पर सियासत तेज, BKTC जांच रिपोर्ट पर विपक्ष और सरकार आमने-सामने
- उधम सिंह नगर में स्विमिंग पूल में नहाने गए युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
- उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 70 लाख से अधिक फॉर्म डिजिटाइज
देहरादून, प्रयाग भारत; विकासनगर में अब्दुल रहमान दुआ के नाम पर लोगों को ठग रहा था। सहसपुर में चौड़ी बाबा के पास लंबी उम्र का आशीर्वाद पाने के लिए लोगों की भीड़ लगी थी। ऑपरेशन कालनेमि के दौरान पुलिस इनके पास पहुंची तो ये भागते नजर आए। आखिरकार इन्हें पकड़ा और सलाखों के पीछे भेज दिया।
पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के चौथे दिन सोमवार को 29 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें से 20 दूसरे राज्यों के रहने वाले हैं। इसके अलावा एक दंपती को फर्जी दवाखाना चलाने के आरोप में भी पकड़ा गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जिले में ऑपरेशन कालनेमि जारी है। छद्म भेषधारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए अब तक 111 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से 71 दूसरे राज्यों के रहने वाले हैं।