ई-स्कूटी ब्लास्ट: सुपरवाइजर का घर राख, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, शहडोल : शहर में इंदौर जैसी घटना सामने आई है, जहां चार्जिंग में लगी एक ई-स्कूटी अचानक आग का गोला बन गई और देखते ही देखते महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर के घर को अपनी चपेट […]
More On prayagbharat
- Bhagat Singh Koshyari उत्तराखंड के ‘भगत दा’ को पद्म भूषण, जनसेवा और राजनीति में दिया बड़ा योगदान
- भारत-चीन सीमा के हर्षिल पोलिंग बूथ का निरीक्षण करेंगे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार
- स्कूल से निकलीं 3 छात्राएं रहस्यमयी ढंग से गायब, रुद्रपुर में हड़कंप
- मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा शिकंजा, पूर्व पुलिस अधिकारी के करीबी भी रडार पर
- Ghaziabad Car Fire शास्त्री नगर ब्लॉक D में अचानक धू-धूकर जली कार, जांच में जुटी पुलिस
प्रयाग भारत, शहडोल : शहर में इंदौर जैसी घटना सामने आई है, जहां चार्जिंग में लगी एक ई-स्कूटी अचानक आग का गोला बन गई और देखते ही देखते महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर के घर को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही दिनों बाद बेटी की शादी होनी थी, लेकिन उससे पहले शादी की सारी तैयारियों को राख कर दिया। आग में एक्वेरियम की मछलियां तक जल गई। बता दें कि इंदौर में ईवी चार्जिंग कार में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई थी।
ई-स्कूटी की बैटरी में ब्लास्ट
दरअसल अमलाई थाना क्षेत्र के धनपुरी वार्ड में बीती रात सुपरवाइजर सुनीता रजक के घर हादसा हुआ। घर के पहले कमरे में चार्जिंग पर लगी ई-स्कूटी की बैटरी में अचानक ब्लास्ट हुआ और आग भड़क गई। लपटें इतनी तेज थीं कि घर का मुख्य द्वार और इलेक्ट्रिक मीटर भी चपेट में आ गया। आग और धुएं से घबराकर परिवार को दीवार फांदकर जान बचानी पड़ी। किचन में रखे दो गैस सिलेंडर भी आग की जद में आ गए थे, लेकिन पड़ोसियों की मदद से समय रहते उन्हें बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
दो लाख नकदी जलकर खाक
इस आग में दो बाइक, ई-स्कूटी, लाखों के जेवर, करीब दो लाख रुपये नकद और 21 अप्रैल को होने वाली शादी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घर में रखा एक्वेरियम और उसमें मौजूद मछलियां भी जल गईं, वहीं मंदिर की प्रतिमाएं भी नहीं बच सकीं, करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अमलाई थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पाण्डेय ने बताया कि आगजनी कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
