आईडी मांगने पर होटल में ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार युवकों ने कर्मचारियों से की मारपीट
Summary
Spread the love प्रयाग भारत, सहारनपुर : देवबंद में स्टेट हाइवे स्थित वीआईपी रोज होटल पर बाइक सवार युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आईडी मांगने पर हुए विवाद के बाद कर्मचारियों से मारपीट और होटल में तोड़फोड़ की गई। […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, सहारनपुर : देवबंद में स्टेट हाइवे स्थित वीआईपी रोज होटल पर बाइक सवार युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आईडी मांगने पर हुए विवाद के बाद कर्मचारियों से मारपीट और होटल में तोड़फोड़ की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सहारनपुर जिले के देवबंद में स्टेट हाइवे स्थित वीआईपी रोज होटल पर रविवार तड़के बाइक सवार युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग के दौरान होटल कर्मचारियों ने कमरों में छिपकर अपनी जान बचाई। गोलियां लगने से होटल के शीशे चकनाचूर हो गए और होटल में काफी नुकसान हुआ है।
मारपीट और तोड़फोड़ के बाद आरोपी युवक बाहर निकल गए और होटल पर करीब छह राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से होटल के शीशे टूट गए। इस दौरान कर्मचारी डर के कारण कमरों में छिप गए। बताया जा रहा है कि फायरिंग के बाद भी आरोपी करीब एक घंटे तक होटल के बाहर खड़े रहे।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
जानकारी के अनुसार फायरिंग करने वाले युवकों में क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक शामिल बताए जा रहे हैं, जो एक गैंग से जुड़े हैं। जबकि एक आरोपी हरियाणा का रहने वाला बताया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।