फर्जी शादी रैकेट का खुलासा, आरोपी युवक-युवती गिरफ्तार, लाखों की ठगी सामने आई
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़ हुआ है। लव लाइफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो का संचालन कर आरोपी युवतियों की फर्जी फोटो डाउनलोड कर उनकी फर्जी आईडी बनाते थे। इसे युवकों को भेज […]
More On prayagbharat
- Bhagat Singh Koshyari उत्तराखंड के ‘भगत दा’ को पद्म भूषण, जनसेवा और राजनीति में दिया बड़ा योगदान
- भारत-चीन सीमा के हर्षिल पोलिंग बूथ का निरीक्षण करेंगे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार
- स्कूल से निकलीं 3 छात्राएं रहस्यमयी ढंग से गायब, रुद्रपुर में हड़कंप
- मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा शिकंजा, पूर्व पुलिस अधिकारी के करीबी भी रडार पर
- Ghaziabad Car Fire शास्त्री नगर ब्लॉक D में अचानक धू-धूकर जली कार, जांच में जुटी पुलिस
प्रयाग भारत, राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़ हुआ है। लव लाइफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो का संचालन कर आरोपी युवतियों की फर्जी फोटो डाउनलोड कर उनकी फर्जी आईडी बनाते थे। इसे युवकों को भेज इनसे मीटिंग फिक्स करवाने और शादी लगाने का झांसा देकर मोटी रकम वसूलते थे। एसपी अंकिता शर्मा को इसकी एक गुमनाम शिकायत मिली थी, जिसे उन्होंने गंभीरता से लिया और जांच के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने जब छापा मारा तो मोबाइल में 2286 युवतियों की फोटो इंटरनेट, सोशल मीडिया से डाउनलोड मिली, जिन्हें फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवकों को भेजा जाता था। पुलिस ने इस मामले में फर्जी मैरिज ब्यूरो का संचालन करने वाली एक युवती और एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है।
मोबाइल की जांच में मिले 2286 युवतियों के फोटो
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने जांच के लिए एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन ( आईपीएस) की टीम बनाई। दोनों अधिकारियों ने एसपी के निर्देश पर जांच शुरू की। जांच में शिकायत की पुष्टि हुई और अधिकारियों को ठगी के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य मिले, जिसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू और उनकी टीम ने मैरिज ब्यूरो में छापा मारा। उन्हें मौके से 07 एंड्रॉइड मोबाइल, 14 की-पैड मोबाइल और 09 रजिस्टर/कॉपी जब्त किए। मोबाइल की जांच में 2286 युवतियों के फोटो पाए गए, जिनसे फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवकों को भेजा जाता था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। वहीं अन्य संदिग्धों की तलाश भी पुलिस कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी
नेहा पाठक, पिता शंकरनाथ पाठक, लेबर कॉलोनी, वार्ड नं. 17, थाना सिटी कोतवाली, राजनांदगांव।
धर्मेन्द्र मानिकपुरी, पिता स्व. कमल दास, ग्राम जंगलपुर, कबीरधाम, हाल मुकाम – रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी, थाना बसंतपुर।
पुलिस की अपील
राजनांदगांव पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन मैरिज ब्यूरो या व्हाट्सएप के माध्यम से मिलने वाले विवाह प्रस्तावों पर बिना सत्यापन के कभी पैसे न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाना को दें।
