स्कॉर्पियो-ट्रेलर भिड़ंत में मचा हड़कंप, दो लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, कोरबा: स्कॉर्पियो और ट्रेलर में जबरदस्त भिड़ंत होने से स्कॉर्पियो सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन में फंसे लोगों को […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, कोरबा: स्कॉर्पियो और ट्रेलर में जबरदस्त भिड़ंत होने से स्कॉर्पियो सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन में फंसे लोगों को गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए घायलों को रायपुर रेफर किया गया। वहीं इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी गई, जहां मौके पर पहुंचकर जांच कार्रवाई शुरू की। यह घटना बीती रात उरगा थाना के तरदा भारतमाला मार्ग पर हुई।
दो साल से रायपुर में काम कर रहा था मृतक
बताया जा रहा है कि रायपुर के निजी कंपनी का काम कोरबा में भी चलता है, जहां दो डंपर वाहन को रायपुर से कोरबा शिफ्ट किया जा रहा था। रायपुर से कोरबा आते समय यह घटना घटी। बताया जा रहा है कि मृतक अरुण कुमार यादव पिछले दो सालों से रायपुर के निजी कंपनी में काम करते आ रहा है और छुट्टी के दौरान अपने गृहग्राम जाया करता था। मृतक अरुण कुमार की शादी को 3 साल ही हुए हैं और एक छोटा बच्चा भी है।
झारखंड से कोरबा के लिए निकले परिजन
वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन देर रात ही झारखंड से कोरबा के लिए निकल गए हैं, जहां कोरबा पहुंचते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों काे अस्पताल के लिए रवाना किया गया।