Uttara Pradesh Delhi NCR

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा फिर कटघरे में, बड़ी लापरवाही उजागर

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, नई दिल्ली: देश की राजधानी में अति-सुरक्षित माने जाने वाले दिल्ली विधानसभा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था ताश के पत्तों की तरह ढहती नजर आ रही है. अभी कुछ दिन पहले विधानसभा को बम से उड़ाने की […]

Spread the love

प्रयाग भारत, नई दिल्ली: देश की राजधानी में अति-सुरक्षित माने जाने वाले दिल्ली विधानसभा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था ताश के पत्तों की तरह ढहती नजर आ रही है. अभी कुछ दिन पहले विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी से उपजा खौफ शांत भी नहीं हुआ था कि सोमवार को एक दुस्साहिक घटना ने सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए. दरअसल, सोमवार को उत्तर प्रदेश नंबर की एक तेज रफ्तार कार विधानसभा का लोहे का गेट तोड़ते हुए सीधे अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय (पोर्च) तक जा पहुंची. इस घटना ने राजधानी की ‘थ्री-लेयर’ सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

लोहे का गेट तोड़ अंदर घुसी कार: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के वक्त उत्तर प्रदेश (UP) रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक कार अचानक विधानसभा के गेट नंबर-2 की ओर बढ़ी. कार लोहे के भारी-भरकम गेट को टक्कर मारते हुए परिसर के भीतर दाखिल हो गई, जिसमें से वहां एक गुलदस्ता रखा गया. अचानक हुई इस टक्कर और धमाके की आवाज से परिसर में अफरा-तफरी मच गई. ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी जब तक संभल पाते, कार विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय के सामने स्थित पोर्च तक पहुंच चुकी थी. यह सफेद रंग की टाटा सियरा कार थी.

सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल: इस पूरी घटना में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब कार चालक परिसर में चक्कर लगाकर बाहर चला गया. इस घटना ने दिल्ली पुलिस और विधानसभा की आंतरिक सुरक्षा को कटघरे में खड़ा कर दिया है. हाल ही में विधानसभा को उड़ाने की धमकी मिली थी और सुरक्षा ‘हाई अलर्ट’ पर थी, तब यह घटना बड़ा सवाल है. संवेदनशील परिसरों के गेट पर टायर किलर और हाइड्रोलिक बोलाईड्स होते हैं. क्या वे उस समय काम नहीं कर रहे थे? मामले की गंभीरता को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने गृह विभाग और दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है. उन्होंने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का नए सिरे से ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं. यह घटना अत्यंत चिंताजनक है. पहले डिजिटल माध्यम से धमकी और अब भौतिक रूप से परिसर में घुसपैठ यह स्पष्ट करता है कि सुरक्षा में कहीं बड़ी दरार है जिसे तुरंत भरने की आवश्यकता है.

विधानसभा परिसर को छावनी में किया गया तब्दील

युवक की तलाश जारी: सुरक्षा एजेंसियां कार चला रहे युवक की तलाश कर रही है. फिलहाल पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है. शुरुआती जांच में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक का उद्देश्य केवल सुर्खियां बटोरना था या वह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा है. फिलहाल दिल्ली विधानसभा परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और गेट नंबर-2 को अस्थायी रूप से सील कर दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *