जिम्मेदारी बढ़ाने के साथ भाजपा का फोकस-हर घर तक योजना
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून : सरकार ने प्रदेश के कोने-कोने से जिन 82 नेताओं को दायित्व सौंपे हैं, भाजपा उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देगी। सरकार और संगठन को साथ लेकर अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा इनका बड़ा इस्तेमाल करने वाली […]
More On prayagbharat
- फरारी खत्म, धामी हत्याकांड का आरोपी आखिरकार गिरफ्त में
- चेकिंग के वक्त भागा आरोपी, जंगल में फायरिंग के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा
- बयानबाजी से बचें और पार्टी लाइन का करें पालन, गोदियाल ने कांग्रेस में एंट्री को लेकर नेताओं को दी सख्त चेतावनी
- उत्तराखंड कांग्रेस में सुलह की कोशिश, हरीश रावत से हुई अहम बातचीत
- बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालु बेहोश, मुंह से खून निकलने पर मची अफरातफरी
प्रयाग भारत, देहरादून : सरकार ने प्रदेश के कोने-कोने से जिन 82 नेताओं को दायित्व सौंपे हैं, भाजपा उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देगी। सरकार और संगठन को साथ लेकर अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा इनका बड़ा इस्तेमाल करने वाली है। इसका पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है।
धामी सरकार के दायित्वों के बंटवारे के बाद अब भले ही चुनाव में कम समय बचा हो लेकिन दायित्वधारियों का चयन सरकार और संगठन ने खास योजना के तहत किया है। ये भाजपा की माइक्रो इंजीनियरिंग है। इसके तहत भाजपा ने जमीनी स्तर से ऐसे नेताओं का चयन किया, जिनकी अपने क्षेत्र में खास पकड़ और पहचान है। इनमें कुछ नेता ऐसे भी हैं जो पिछले दिनों दूसरे दलों से भाजपा में आए और संगठन ने उन्हें महत्व दिया।
