चेकिंग के वक्त भागा आरोपी, जंगल में फायरिंग के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, ऋषिकेश : ऋषिकेश में देहरादून रोड स्थित वन विभाग बैरियर के पास नियमित चेकिंग के दौरान हरियाणा निवासी एक युवक के भागने और फिर पुलिस पर फायरिंग करने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार […]
More On prayagbharat
- फरारी खत्म, धामी हत्याकांड का आरोपी आखिरकार गिरफ्त में
- जिम्मेदारी बढ़ाने के साथ भाजपा का फोकस-हर घर तक योजना
- बयानबाजी से बचें और पार्टी लाइन का करें पालन, गोदियाल ने कांग्रेस में एंट्री को लेकर नेताओं को दी सख्त चेतावनी
- उत्तराखंड कांग्रेस में सुलह की कोशिश, हरीश रावत से हुई अहम बातचीत
- बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालु बेहोश, मुंह से खून निकलने पर मची अफरातफरी
प्रयाग भारत, ऋषिकेश : ऋषिकेश में देहरादून रोड स्थित वन विभाग बैरियर के पास नियमित चेकिंग के दौरान हरियाणा निवासी एक युवक के भागने और फिर पुलिस पर फायरिंग करने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने जंगल में घुसकर गोली चलाई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम नियमित वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान हरियाणा निवासी इमरान नाम का युवक पुलिस को देखकर काली मंदिर की ओर भाग गया। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया, जिसके बाद वह पास के जंगल में घुस गया।
पुलिस ने आरोपी को रुकने और आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे घेरकर काबू कर लिया और गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में पुलिस टीम सुरक्षित रही और किसी को कोई चोट नहीं आई। पुलिस के अनुसार, आरोपी ट्रक चोरी के एक मामले में भी संलिप्त रहा है। एसपी देहात जया बलूनी ने कहा की मामले मे जांच की जा रही है, उक्त व्यक्ति ने पुलिस पर फायरिंग क्यों की इसके बारे मे जानकारी जुटाई जा रही है।
उठे सवाल
बड़ा सवाल यह है कि यदि पुलिस पहले से चेकिंग कर रही थी, तो संदिग्ध को भागने का मौका कैसे मिला? आरोपी वास्तव में फायरिंग कर रहा था या सिर्फ पुलिस की कहानी है। या फिर यह पुलिस की कार्रवाई को जायज ठहराने की कहानी है। आपराधिक इतिहास का हवाला देते हुए पुलिस ने आरोपी को ट्रक चोरी के मामले में शामिल बताया है।
