Uttarakhand

Rudrapur District Hospital का औचक निरीक्षण, गंदगी और खराब भोजन पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, रुद्रपुर : Rudrapur District Hospital उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने देर रात रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत जानी। बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंचे मंत्री […]

Spread the love

प्रयाग भारत, रुद्रपुर : Rudrapur District Hospital उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने देर रात रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत जानी। बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंचे मंत्री ने अस्पताल के वार्ड, आईसीयू, टॉयलेट, बाथरूम और औषधि भंडार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कई मरीजों ने अस्पताल में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर नाराजगी जताई। मरीजों ने बताया कि निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है और टॉयलेट-बाथरूम की हालत बेहद खराब है। शिकायतें सुनते ही स्वास्थ्य मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई।

स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की सुविधाओं और स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पहली बार गलती मिलने पर चेतावनी दी जा रही है, लेकिन भविष्य में शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने मरीजों के टॉयलेट और बाथरूम की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने अस्पताल स्टाफ के उपयोग वाले टॉयलेट भी देखे और अधिकारियों से कहा कि जिस तरह कर्मचारी अपने उपयोग वाले स्थानों को साफ रखते हैं, उसी तरह मरीजों के लिए भी स्वच्छ व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने रुद्रपुर जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां औषधि भंडार में अनियमितताओं की आशंका मिलने पर उन्होंने भंडार कक्ष को तत्काल सील करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि नकली दवाओं की आशंका को देखते हुए जांच पूरी होने तक स्टोर रूम सील रहेगा।

हाल ही में प्रसव के दौरान महिला की मौत के मामले पर भी मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है और तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *