मालवीय नगर अग्निकांड मामले में उत्तराखंड निवासी कुक के सरावतमर्थन में आए पूर्व सीएम त्रिवेंद्र
प्रयाग भारत,दिल्ली: Malviya-nagar में हुए अग्निकांड से जुड़े मामले में उत्तराखंड निवासी कुक केशव नेगी को लेकर अब राजनीतिक स्तर पर समर्थन सामने आने लगा है। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केशव नेगी के पक्ष में बयान देते हुए कहा है कि उत्तराखंड अपने नागरिक के साथ खड़ा है और किसी भी निर्दोष को सजा नहीं मिलनी चाहिए।
पूर्व सीएम ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केशव नेगी को न्याय मिलना चाहिए और जांच पूरी तरह निष्पक्ष होनी चाहिए। उन्होंने इस मामले में पारदर्शिता और सच्चाई सामने लाने की मांग की है।
इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस प्रकरण को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से बातचीत की। बातचीत के दौरान सीएम धामी ने प्रवासी उत्तराखंडियों के हितों की सुरक्षा पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, रेखा गुप्ता ने आश्वस्त किया है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होगा और पूरे मामले की जांच तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।
सीएम धामी ने केशव नेगी की पुत्री से भी फोन पर बात कर परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार देशभर में रह रहे अपने प्रवासी नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ी है।
इस पूरे मामले को लेकर अब जांच प्रक्रिया और प्रशासनिक कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि निष्पक्ष जांच के बाद ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।