Uttarakhand

कैंट क्षेत्र में देह व्यापार का भंडाफोड़, स्कूल के पीछे चल रहा था अवैध कारोबार

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून : Dehradun School कैंट क्षेत्र में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने स्कूल परिसर के पीछे चल रहे इस अवैध […]

Spread the love

प्रयाग भारत, देहरादून : Dehradun School कैंट क्षेत्र में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने स्कूल परिसर के पीछे चल रहे इस अवैध कारोबार में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है।

जानकारी के अनुसार, एसएसपी को गोपनीय सूचना मिली थी कि कैंट क्षेत्र के किशन नगर एक्सटेंशन में कुछ लोग अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रहे हैं। सूचना के आधार पर सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल के नेतृत्व में कैंट पुलिस और AHTU टीम ने मौके पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस को एक स्कूल के पिछले हिस्से में तीन महिलाएं और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री बरामद की और देह व्यापार संचालित करने वाले आरोपी समेत आशीष कुमार पाण्डे और जंग बहादुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके पर खड़ी एक स्विफ्ट कार भी सीज कर दी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बाहरी राज्यों से महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर देहरादून बुलाते थे और उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे देह व्यापार करवाते थे। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में से एक पहले भी इसी मामले में जेल जा चुका है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं रेस्क्यू की गई महिलाओं को आवश्यक सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *