रुद्रपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी
Summary
ख़बर शेयर करें -प्रयाग भारत, रुद्रपुर : Rudrapur Scrap के न्यू डिवाइन सिटी क्षेत्र में स्थित एक कबाड़ के गोदाम में गुरुवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने कुछ ही देर में विकराल […]
More On prayagbharat
- Kumaon : भैया दूज से पहले कुमाऊं में निभाई गई सदियों पुरानी अन्नकूट परंपरा, पारंपरिक तरीके से महिलाओं ने कूटे च्यूड़े
- Ankita Bhandari केस: माता-पिता के दिल्ली पहुंचने की भनक नहीं लगी, पौड़ी के LIU इंस्पेक्टर सस्पेंड
- Uttrakhand में ‘गधे-घोड़े’ बयान पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने मथुरा दत्त जोशी का नाम लेकर BJP पर कसा तंज
- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
- Rahul Gandhi का ऐलान, 12 अक्टूबर को फिर सड़कों पर उतरेगा INDIA गठबंधन; मोदी सरकार पर साधा निशाना
प्रयाग भारत, रुद्रपुर : Rudrapur Scrap के न्यू डिवाइन सिटी क्षेत्र में स्थित एक कबाड़ के गोदाम में गुरुवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। आग इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई देता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग तेजी से फैलती जा रही थी, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग को फैलने से रोकने की कोशिश कर रही हैं।
अभी तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।