Uttarakhand

रुद्रपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, रुद्रपुर : Rudrapur Scrap के न्यू डिवाइन सिटी क्षेत्र में स्थित एक कबाड़ के गोदाम में गुरुवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप […]

Spread the love

प्रयाग भारत, रुद्रपुर : Rudrapur Scrap के न्यू डिवाइन सिटी क्षेत्र में स्थित एक कबाड़ के गोदाम में गुरुवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। आग इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई देता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग तेजी से फैलती जा रही थी, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग को फैलने से रोकने की कोशिश कर रही हैं।

अभी तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *