Uttarkashi Pirul Plant Fire : चकोन में लगी भीषण आग, मशीनें और सामान जलकर राख
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम चकोन स्थित महावीर गंगाडी के पिरूल प्लांट में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग सुबह करीब 3:30 बजे लगी और कुछ ही […]
More On prayagbharat
- Rishikesh Ujjaini : ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर हादसा, बफर स्टॉप से टकराई उज्जैनी एक्सप्रेस
- Uttarkashi Earthquake: देर रात कांपी धरती, लोगों में मचा हड़कंप
- RBI फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, Urban Co-Operative Bank में करोड़ों का घोटाला
- Uttarakhand Congress PCC List : गणेश गोदियाल के दिल्ली दौरे से बढ़ी कार्यकारिणी गठन की उम्मीद
- NEET UG 2026 : 21 जून को दोबारा आयोजित होगा NEET UG 2026
प्रयाग भारत, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम चकोन स्थित महावीर गंगाडी के पिरूल प्लांट में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग सुबह करीब 3:30 बजे लगी और कुछ ही देर में पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक प्लांट में लगी मशीनें, बड़ी मात्रा में रखा पिरूल पाउडर और अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार प्लांट संचालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आग आसपास के क्षेत्रों तक फैल सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था।
प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट और ज्वलनशील सामग्री के चलते आग तेजी से फैलने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसांई ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर टीम को मौके पर भेजा गया था। उनकी त्वरित कार्रवाई के चलते आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
