Rishikesh Ujjaini : ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर हादसा, बफर स्टॉप से टकराई उज्जैनी एक्सप्रेस
Summary
ख़बर शेयर करें -प्रयाग भारत, ऋषिकेश : Rishikesh Ujjaini स्थित योगनगरी रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात बड़ा रेल हादसा हो गया। उज्जैनी एक्सप्रेस ट्रेन वॉशिंग लाइन में शंटिंग के दौरान अचानक अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में आगे बढ़ते […]
More On prayagbharat
- Kumaon : भैया दूज से पहले कुमाऊं में निभाई गई सदियों पुरानी अन्नकूट परंपरा, पारंपरिक तरीके से महिलाओं ने कूटे च्यूड़े
- Ankita Bhandari केस: माता-पिता के दिल्ली पहुंचने की भनक नहीं लगी, पौड़ी के LIU इंस्पेक्टर सस्पेंड
- Uttrakhand में ‘गधे-घोड़े’ बयान पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने मथुरा दत्त जोशी का नाम लेकर BJP पर कसा तंज
- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
- Rahul Gandhi का ऐलान, 12 अक्टूबर को फिर सड़कों पर उतरेगा INDIA गठबंधन; मोदी सरकार पर साधा निशाना
प्रयाग भारत, ऋषिकेश : Rishikesh Ujjaini स्थित योगनगरी रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात बड़ा रेल हादसा हो गया। उज्जैनी एक्सप्रेस ट्रेन वॉशिंग लाइन में शंटिंग के दौरान अचानक अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में आगे बढ़ते हुए बफर स्टॉप से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इंजन के पीछे लगे तीन डिब्बे पटरी से उतर गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ, पुलिस और रेलवे प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। ट्रेन शाम को निर्धारित समय पर योगनगरी स्टेशन पहुंची थी और अगले दिन उज्जैन के लिए रवाना होनी थी। इसी दौरान शंटिंग प्रक्रिया में यह हादसा हो गया।
रेलवे प्रशासन ने तत्काल राहत और मरम्मत कार्य शुरू किया। बाद में क्रेन और जैक की मदद से डिरेल हुए दो कोच हटाए गए और ट्रैक को साफ किया गया। अधिकारियों के मुताबिक मुख्य रेल मार्ग प्रभावित नहीं हुआ है।
प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी या मानवीय लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। हालांकि रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी। सोशल मीडिया पर हादसे के वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।