Rishikesh Ujjaini : ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर हादसा, बफर स्टॉप से टकराई उज्जैनी एक्सप्रेस
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, ऋषिकेश : Rishikesh Ujjaini स्थित योगनगरी रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात बड़ा रेल हादसा हो गया। उज्जैनी एक्सप्रेस ट्रेन वॉशिंग लाइन में शंटिंग के दौरान अचानक अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में आगे बढ़ते हुए […]
More On prayagbharat
- Uttarkashi Pirul Plant Fire : चकोन में लगी भीषण आग, मशीनें और सामान जलकर राख
- Uttarkashi Earthquake: देर रात कांपी धरती, लोगों में मचा हड़कंप
- RBI फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, Urban Co-Operative Bank में करोड़ों का घोटाला
- Uttarakhand Congress PCC List : गणेश गोदियाल के दिल्ली दौरे से बढ़ी कार्यकारिणी गठन की उम्मीद
- NEET UG 2026 : 21 जून को दोबारा आयोजित होगा NEET UG 2026
प्रयाग भारत, ऋषिकेश : Rishikesh Ujjaini स्थित योगनगरी रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात बड़ा रेल हादसा हो गया। उज्जैनी एक्सप्रेस ट्रेन वॉशिंग लाइन में शंटिंग के दौरान अचानक अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में आगे बढ़ते हुए बफर स्टॉप से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इंजन के पीछे लगे तीन डिब्बे पटरी से उतर गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ, पुलिस और रेलवे प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। ट्रेन शाम को निर्धारित समय पर योगनगरी स्टेशन पहुंची थी और अगले दिन उज्जैन के लिए रवाना होनी थी। इसी दौरान शंटिंग प्रक्रिया में यह हादसा हो गया।
रेलवे प्रशासन ने तत्काल राहत और मरम्मत कार्य शुरू किया। बाद में क्रेन और जैक की मदद से डिरेल हुए दो कोच हटाए गए और ट्रैक को साफ किया गया। अधिकारियों के मुताबिक मुख्य रेल मार्ग प्रभावित नहीं हुआ है।
प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी या मानवीय लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। हालांकि रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी। सोशल मीडिया पर हादसे के वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
