uttarakhand भीषण गर्मी से राहत : उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश-बूंदाबांदी, ऑरेंज अलर्ट जारी
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, उत्तराखंड : Uttarakhand में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ नजर आ रहा है। राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश, बूंदाबांदी और तेज हवाओं के चलते लोगों को भीषण गर्मी से […]
More On prayagbharat
- Haridwar के मदरसों में बड़ा फर्जीवाड़ा ! जांच शुरू होते ही 12 हजार छात्र रिकॉर्ड से गायब
- Guptkashi विश्वनाथ मंदिर में पुजारी नियुक्ति को लेकर विवाद, रावल ने दी अनशन की चेतावनी
- Rahul Gandhi का उत्तराखंड दौरा तय, अल्मोड़ा और पौड़ी में करेंगे चुनावी रैली
- Uttarakhand Panchayat संकट : 3800 पद खाली, 33 ग्राम पंचायतों में ठप पड़ा कामकाज
- CBSE Answer Sheet के आरोप पर गरमाई सियासत, यशपाल आर्य ने सरकार को घेरा
प्रयाग भारत, उत्तराखंड : Uttarakhand में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ नजर आ रहा है। राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश, बूंदाबांदी और तेज हवाओं के चलते लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। शनिवार को भी दिनभर सामान्य मौसम रहने के बाद शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली और कई इलाकों में बूंदाबांदी दर्ज की गई।
राजधानी देहरादून में सुबह हल्की धूप और बादलों के बीच मौसम सामान्य बना रहा, लेकिन शाम के समय तेज हवाएं चलने लगीं और शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई।
देहरादून के अलावा उत्तरकाशी, टिहरी और गढ़वाल मंडल के अन्य पर्वतीय जिलों में भी बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिला। वहीं कुमाऊं क्षेत्र के कुछ इलाकों में भी हल्की बूंदाबांदी की सूचना मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है।
बारिश और तेज हवाओं का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दिया है। देहरादून में अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। कुछ दिन पहले तक जहां लोग तेज गर्मी और लू जैसी परिस्थितियों से परेशान थे, वहीं अब मौसम अपेक्षाकृत सुहावना हो गया है।
हालांकि राहत के साथ मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने की सलाह भी दी है। विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कुछ जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी बनी हुई है।
आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरतें। खुले स्थानों पर बिजली गिरने और तेज हवाओं के खतरे को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक प्रदेश में मौसम का यही रुख बना रह सकता है। कई जिलों में बादल छाए रहने, हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग भी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और सभी जिलों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
