देहरादून में आईएमए का भव्य समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी से बढ़ेगा कैडेट्स का उत्साह
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून : President Droupadi मुर्मू 12 और 13 जून को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचेंगीं। अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति 13 जून की सुबह भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित होने वाली पासिंग आउट […]
More On prayagbharat
- देहरादून रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार में सूखी नदी बनी आफत, तेज बहाव में बहीं दो कारें ; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
प्रयाग भारत, देहरादून : President Droupadi मुर्मू 12 और 13 जून को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचेंगीं। अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति 13 जून की सुबह भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगीं और प्रशिक्षु कैडेट्स की सलामी लेंगीं।
आईएमए में 158वें रेगुलर कोर्स और 141वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स की पासिंग आउट परेड को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए अकादमी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था से लेकर आयोजन संबंधी सभी व्यवस्थाओं को विशेष रूप से मजबूत किया जा रहा है।
इस बार की पासिंग आउट परेड कई मायनों में खास मानी जा रही है। समारोह में महिला कैडेट्स की भागीदारी भी रहेगी, जिसे अकादमी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देख रही है। इससे भारतीय सेना में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और सशक्त उपस्थिति का भी संदेश जाएगा।
परेड में शामिल होने वाले कैडेट्स इन दिनों कड़े अभ्यास और विशेष प्रशिक्षण से गुजर रहे हैं। ड्रिल, मार्चिंग और अनुशासन से जुड़ी गतिविधियों का नियमित अभ्यास कराया जा रहा है ताकि समारोह को सफल और भव्य बनाया जा सके। वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।
भारतीय सैन्य अकादमी देश के प्रतिष्ठित सैन्य प्रशिक्षण संस्थानों में से एक है। इसकी स्थापना 1 अक्टूबर 1932 को हुई थी और इसका उद्घाटन तत्कालीन कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल सर फिलिप चेटवोड ने किया था। शुरुआती दौर में अकादमी में केवल 40 जेंटलमैन कैडेट्स के प्रशिक्षण की व्यवस्था थी, जबकि वर्तमान में इसकी क्षमता बढ़कर करीब 1650 कैडेट्स तक पहुंच चुकी है।
आईएमए से अब तक 64 हजार से अधिक जेंटलमैन कैडेट्स प्रशिक्षण प्राप्त कर भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में शामिल हो चुके हैं। पासिंग आउट परेड के बाद नए कैडेट्स को देश के विभिन्न सैन्य प्रतिष्ठानों में नियुक्त किया जाएगा, जहां वे राष्ट्र सेवा की जिम्मेदारी संभालेंगे।