चंपावत में ट्रैक्टर-ट्रॉली और टैक्सी की भिड़ंत, टैक्सी चालक की मौत, तीन लोग घायल
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, खटीमा : चंपावत जिले के टनकपुर-बिचई क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और टैक्सी कार की टक्कर में एक टैक्सी चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर में […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, खटीमा : चंपावत जिले के टनकपुर-बिचई क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और टैक्सी कार की टक्कर में एक टैक्सी चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर में सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना बिचई स्थित सेल्स टैक्स कार्यालय के पास हुई। बताया जा रहा है कि पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट निवासी 34 वर्षीय हरीश टैक्सी से सवारियों को छोड़कर टनकपुर लौट रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े सात बजे उनकी टैक्सी अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैक्सी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल चालक को 108 एंबुलेंस की मदद से उप जिला अस्पताल टनकपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
चिकित्सकों के अनुसार चालक के सिर में गंभीर चोटें आने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
हादसे में ट्रैक्टर चालक दयाराम, उनकी पत्नी रामवती और राजेश्वरी भी घायल हुए हैं। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है और वे खतरे से बाहर हैं।
पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है।
गौरतलब है कि चंपावत जिले में लगातार दूसरे दिन गंभीर सड़क हादसा सामने आया है। इससे पहले बाराकोट क्षेत्र में एक कार गहरी खाई में गिरकर आग की चपेट में आ गई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हादसों ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।