Uttarakhand

धामी सरकार ने 4400 से अधिक श्रमिकों को दी 11 करोड़ रुपये की सहायता, DBT से खातों में पहुंची राशि

Summary

Spread the love

Spread the loveख़बर रफ़्तार, देहरादून : CM Dhami ने शनिवार को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हजारों श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान की। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 4400 से […]

Spread the love

ख़बर रफ़्तार, देहरादून : CM Dhami ने शनिवार को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हजारों श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान की। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 4400 से अधिक लाभार्थियों के खातों में लगभग 11 करोड़ रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी गई।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विवाह उपरांत सहायता, मृत्यु उपरांत अनुदान, प्रसूति सहायता और शिक्षा सहायता जैसी विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वन क्लिक के जरिए आर्थिक मदद उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि सरकार श्रमिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रमिक कल्याण योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाई जाए। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित कर श्रमिकों का पंजीकरण और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने को कहा गया।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि श्रमिकों के कार्यस्थलों के आसपास आवश्यक सुविधाएं और सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था विकसित की जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और उनके बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सभी योजनाओं का संचालन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी के अधिकतम उपयोग पर बल देते हुए अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ केवल पात्र लाभार्थियों तक ही पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने पिछले एक वर्ष में 24,323 श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कुल 93 करोड़ 6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है।

सरकार का मानना है कि श्रमिक राज्य की विकास यात्रा के महत्वपूर्ण भागीदार हैं और उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए भविष्य में भी कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *