Uttarakhand

Doiwala : दहेज प्रताड़ना के आरोपों के बीच सृष्टि कंडारी मौत केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पति और ननद गिरफ्तार

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून : Doiwala क्षेत्र में नवविवाहिता सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके पति सौरभ खत्री और ननद सुरभि खत्री उर्फ चारू को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों […]

Spread the love

प्रयाग भारत, देहरादून : Doiwala क्षेत्र में नवविवाहिता सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके पति सौरभ खत्री और ननद सुरभि खत्री उर्फ चारू को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को शनिवार को हर्रावाला स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया।

पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को सृष्टि की मां सीमा कंडारी, निवासी श्रीकोट (श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल), ने डोईवाला कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि नवंबर 2025 में सृष्टि का विवाह सौरभ खत्री से हुआ था, जिसके बाद से उसे दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। शिकायत में ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के चलते सृष्टि की हत्या का आरोप लगाया गया।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति, सास परवीना देवी और ननद सुरभि खत्री के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर सीओ डोईवाला वंदना वर्मा के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई।

वीडियो बना जांच का अहम आधार

जांच के दौरान सृष्टि की मां ने पुलिस को एक वीडियो सौंपा, जिसे सृष्टि ने कथित तौर पर घटना से पहले रिकॉर्ड कर भेजा था। पुलिस के अनुसार, वीडियो में सृष्टि ने शादी के बाद ससुराल में झेली जा रही प्रताड़ना का जिक्र किया है। इस वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों को जांच में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने मुख्य आरोपी सौरभ खत्री और उसकी बहन सुरभि खत्री को हर्रावाला स्थित लक्ष्मण एन्क्लेव से गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ जारी है।

पुलिस का कहना है कि मामले में नामजद सास की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *