India Update Crime News

Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, पुरी-हावड़ा : Vande Bharat  एक्सप्रेस से 42.7 किलो गांजा बरामद होने के बाद रेलवे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ट्रेन के हावड़ा पहुंचने के बाद संतरागाछी वॉशिंग लाइन में सफाई के दौरान चार लावारिस […]

Spread the love

प्रयाग भारत, पुरी-हावड़ा : Vande Bharat  एक्सप्रेस से 42.7 किलो गांजा बरामद होने के बाद रेलवे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ट्रेन के हावड़ा पहुंचने के बाद संतरागाछी वॉशिंग लाइन में सफाई के दौरान चार लावारिस बैग मिले, जिनसे यह गांजा बरामद किया गया।

सफाई कर्मचारियों को मिले चार लावारिस बैग

गुरुवार सुबह हावड़ा स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन को नियमित मेंटेनेंस के लिए संतरागाछी वॉशिंग लाइन ले जाया गया था। सफाई के दौरान कर्मचारियों की नजर चार बैग पर पड़ी।

काफी देर तक कोई यात्री इन बैग को लेने नहीं आया तो कर्मचारियों को शक हुआ। इसके बाद शालीमार जीआरपी को सूचना दी गई। रेलवे पुलिस की टीम ने बैग की जांच की तो उनके अंदर बड़ी मात्रा में गांजा मिला।

बैग में 42.7 किलो गांजा मिलने से बढ़ी जांच

चारों बैग से कुल 42.7 किलोग्राम गांजा बरामद होने के बाद पुलिस इसे महज किसी यात्री का सामान छूट जाने का मामला मानकर नहीं चल रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि गांजा ट्रेन में कहां से लाया गया और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।

आरपीएफ और जीआरपी की जांच में यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बैग ट्रेन में किसने रखे और इन्हें रिसीव करने वाला कौन था।

बैग के मालिक की पहचान में जुटी रेलवे पुलिस

फिलहाल बरामद गांजे के स्रोत और बैग के मालिक की पहचान नहीं हो पाई है। जांचकर्ताओं का प्राथमिक उद्देश्य बैग के मालिक का पता लगाना और यह पता करना है कि उन्हें ट्रेन में किसने लोड किया था।

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, जांचकर्ता इस पहलू की भी पड़ताल कर रहे हैं कि कहीं ट्रेनों के जरिए सक्रिय कोई संगठित ड्रग्स तस्करी नेटवर्क तो इस मामले से जुड़ा नहीं है।

कोर्ट के आदेश के बाद मालखाने में जमा कराया गया गांजा

बरामद मादक पदार्थ को कोर्ट के आदेश के अनुसार सबूत के तौर पर मालखाने में जमा करा दिया गया है। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।रेलवे पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध सुरागों के आधार पर बैग के मालिक और गांजे की खेप के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वंदे भारत एक्सप्रेस के जरिए इस खेप को पहुंचाने के पीछे किसका हाथ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *