Uttarakhand

टेंपो चालक बैग लेकर भागा, पकड़ा गया तो दीवार पर पटकने लगा सिर

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, हल्द्वानी। यात्री का बैग लेकर भागने वाले टेंपो चालक को पुलिस ने पकड़ लिया, मगर उसने हंगामा शुरू कर दिया। टेंपो चालक पुलिस से बचने के लिए कंट्रोल रूम में शीशे की दीवार पर सिर पटकने लगा। हंगामा […]

Spread the love

प्रयाग भारत, हल्द्वानी। यात्री का बैग लेकर भागने वाले टेंपो चालक को पुलिस ने पकड़ लिया, मगर उसने हंगामा शुरू कर दिया। टेंपो चालक पुलिस से बचने के लिए कंट्रोल रूम में शीशे की दीवार पर सिर पटकने लगा। हंगामा बढ़ा तो आरोपित को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया। वहां भी वह दीवार पर सिर मारने लगा। पुलिस ने किसी तरह उसे कंट्रोल में किया।

टकोरा पिथौरागढ़ निवासी नवीन चंद्र जोशी सीआरपीएफ से नायक के पद से सेवानिवृत हुए हैं। उन्होंने बताया कि 14 मई को वह हल्द्वानी में कैंटीन से सामान लेने आए थे। साढ़े छह हजार का सामान लेने के बाद वह टेंपो से हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन तक पहुंचे। यहां उतरते ही टेपो चालक बैग लेकर फरार हो गया था। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। सीसीटीवी कंट्रोल रूम से पुलिस आरोपित की पहचान कर रही थी।

सोमवार को टेंपो को चिह्नित किया और चालक को पूछताछ के लिए बुलाया। सेवानिवृत जवान को भी पिथौरागढ़ से बुलाया गया, जहां जवान ने आरोपित को पहचान लिया। खुद को फंसता देख टेंपो चालक ने पुलिस से बचने के लिए हंगामा शुरू कर दिया।

सीसीटीवी कंट्रोल रूम में हंगामा बढ़ने पर उसे कोतवाली पुलिस के हवाले किया। दीवार पर सिर पटकने पर पुलिस ने उसे फटकार लगाई। इसके बाद आरोपित ने चोरी की बात स्वीकारी। बताया कि वह काठगोदाम क्षेत्र में रहता है और टेंपो चलाता है। मौका मिलते ही यात्रियों का बैग लेकर फरार हो जाता है।

पुलिस से मांगने लगा स्मैक

टेंपो चालक कोतवाली में पहुंचते ही पुलिस से ही स्मैक मांगने लगा। उसका कहना था कि वह स्मैक पीता है। गोलापार से स्मैक खरीदकर लाता है, पुलिस ने स्मैक बेचने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *