‘प्लीज रोक लो, कोई सरकार से कहो…’, आगरा के मर्चेंट नेवी इंजीनियर की चीन में अंतिम संस्कार की सूचना पर चीख पड़ी पत्नी
प्रयागभारत, आगरा। समुद्री जहाज की मरम्मत के काम के दौरान चीन में दिल का दौरा पड़ने से हुई इंजीनियर अनिल श्रीवास्तव की मौत के बाद स्वजन की उनके अंतिम दर्शन करने और भारत की मिट्टी में अंतिम संस्कार करने की उम्मीद खत्म होती जा रही है। चीन में रहने वाली भारतीय महिला नम्रता उपाध्याय ने अनिल की पत्नी अंजुलता को पार्थिव देह का अंतिम संस्कार चीन में किए जाने की तैयारी होने की जानकारी दी है।
पार्थिव शरीर की हालत खराब होने का हवाला देकर चीन वहीं अंतिम संस्कार कराने के लिए कह रहा है। अंजुलता ने सरकार से किसी भी कीमत पर चीन में पति का अंतिम संस्कार न होने देने की अपील की है। जानकारी मिलने के बाद वो डर के कारण ढंग से बोल भी नहीं पा रही हैं। पूरे परिवार की हालत बुरी हो गई है।
