गैंगवार में गुर्गों को ठहराने पर राना के दूसरे होटल व सीके होटल पर शिकंजा
प्रयागभारत, बरेली। शहर में प्लाट कब्जाने को लेकर हुई गैंगवार में मुख्य आरोपित राजीव राना के होटल व आवास को ध्वस्त करने बाद अन्य आरोपितों के विरुद्ध दूसरे दिन भी प्रशासन का डंडा चल रहा। पुलिस प्रशासन के साथ बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने गैंगवार में शामिल चांद मियां के होटल को सील कर दिया ।
आरोप है कि होटल का नक़्शा आवासीय है और कंपाउंडिंग भी ख़ारिज हो चुकी है। शुक्रवार को होटल सील कर दिया गया। इसके बाद टीम राजीव राना के दूसरे होटल सिटी स्टार होटल पहुंची और सीलिंग की कार्रवाई शुरू की।
