Uttara Pradesh

चार मंजिला बिल्डिंग से गिरी महिला की मौत , परिजनों ने किया चक्‍काजाम

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत , वाराणसी ; संदिग्ध हालात में जैतपुरा थाना क्षेत्र के संजय नगर काटन मिल वीडीए कालोनी के चार मंजिला इमारत से गिरी रेनू गौड़ (35 वर्ष) की मौत सिर में चोट व पसली टूटने से हुई। शव […]

Spread the love

प्रयागभारत , वाराणसी ; संदिग्ध हालात में जैतपुरा थाना क्षेत्र के संजय नगर काटन मिल वीडीए कालोनी के चार मंजिला इमारत से गिरी रेनू गौड़ (35 वर्ष) की मौत सिर में चोट व पसली टूटने से हुई। शव का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने यह जानकारी पुलिस को दी।

वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव को चौकाघाट पुलिस चौकी के पास चौकाघाट-ढेलवरिया मार्ग पर रखकर स्वजन ने चक्का जाम कर दिया। वह महिला की हत्या का आरोप से लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद दो घंटे तक चला चक्का जाम खत्म हुआ।

साड़ी कारोबारी आदित्य मल्होत्रा संजय नगर काटन मिल वीडीए कालोनी के चार मंजिल बी ब्लाक के चौथे मंजिल पर मौजूद फ्लैट में रहते हैं। रेनू पांच सालों से उनके घर पर खाना बनाने व अन्य काम करती थी। आदित्य मांगलिक कार्य में शामिल होने के लिए परिवार समेत बरेली गए हुए हैं। उनके घर पर ताला बंद था।

बीते सोमवार की शाम चार बजे संदिग्ध हालात में रेनू फ्लैट की छत से गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को शव के पास साड़ी का एक गट्ठर व छत पर एक गट्ठर मिला। रेनू के स्वजन ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि रेनू आदित्य के घर काम करने गई और उसने ही साजिश के तहत उसकी हत्या करा दी।

उनका कहना था कि बदन पर कहीं चोट का निशान नहीं था। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की शाम चार बजे रेनू का शव सड़क पर रखकर स्वजन ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए चक्का जाम कर दिया। इससे वाहनों की कतार लगा दी। पुलिस ने उनको समझाने का प्रयास किया तो भिड़ गए। मामले की जांच करने का आश्वसान देकर दो घंटे तक चला चक्काजाम खत्म कराया।

कड़ी सुरक्षा में मणिकर्णिका घाट पर शव का अंतिम संस्कार हुआ। रेनू की मौत पर फोरेंसिक एक्सपर्ट का कहना है कि ऊंचाई से गिरने पर शरीर का जो हिस्सा पहले जमीन के सम्पर्क में आता है सबसे ज्यादा उसे नुकसान पहुंचता है।

रेनू की बाएं तरफ की पसली टूटी है इसलिए संभावना है कि बिल्डिंग से गिरने के दौरान रेनू के सिर से पहले शरीर के बाएं तरफ का हिस्सा जमीन पर गिरा होगा। इससे पसली टूट गई होगी। सिर बाद में टकराने पर सिर में अंदरूनी चोट लगी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *