India Update

भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का पीएम मोदी ने किया हवाई सर्वेक्षण, पीड़ितों से भी करेंगे मुलाकात

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह केरल पहुंचे। प्रधानमंत्री वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। वो पीड़िता से मुलाकात भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी राहत शिविर में जाएंगे, जहां वर्तमान में पीडित रह […]

Spread the love

प्रयागभारत, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह केरल पहुंचे। प्रधानमंत्री वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। वो पीड़िता से मुलाकात भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी राहत शिविर में जाएंगे, जहां वर्तमान में पीडित रह रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पीएम अस्पताल का भी दौरा करेंगे।

केरल पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया। पीएम मोदी के साथ सीएम पिनाराई विजयन भी मौजूद थे। उन्होंने पुंचिरिमट्टम, मुंडक्कई और चूरलमाला के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया।

भूस्खलन में 400 से अधिक लोगों की मौत

30 जुलाई को वायनाड के चूरलमाला और मुंडक्कई में तेज बारिश के बाद भूस्खलन हुआ था। इस आपदा में 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *