शाहदरा इलाके में एक घर में आग लग गई, जिसमें दो लोगों की गई जान
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, दिल्ली: शाहदरा इलाके में शुक्रवार तड़के एक घर में आग लग गई, जिसमें दो लोगों की जान चली गई। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सुबह पांच बजकर 25 मिनट पर हुई, जब दिल्ली अग्निशामक सेवा (डीएफएस) […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, दिल्ली: शाहदरा इलाके में शुक्रवार तड़के एक घर में आग लग गई, जिसमें दो लोगों की जान चली गई। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सुबह पांच बजकर 25 मिनट पर हुई, जब दिल्ली अग्निशामक सेवा (डीएफएस) को आग लगने की सूचना मिली।
इस सूचना के बाद छह दमकल गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने बचाव अभियान शुरू करते हुए इमारत के अंदर से दो बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया।
अधिकारियों ने बताया कि आग तीसरी और चौथी मंजिल पर लगी थी, जिसे दो घंटे के भीतर काबू पा लिया गया। घर के अंदर से दो शव बरामद किए गए, जिन्हें बाद में शवगृह में रखा गया। बच्चों को सुरक्षित निकालने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, लेकिन पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है।