बहादुरी को सलाम: कांस्टेबल यशपाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा, कांस्टेबल ने 4 किमी तक पीछा कर पकड़ा आरोपी
Summary
ख़बर शेयर करें – प्रयाग भारत, दिल्ली: पुलिस के कांस्टेबल यशपाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक अपराधी का पीछा करते हुए नजर आ रहे हैं। यह घटना 15 अक्टूबर को […]
More On prayagbharat
- Kumaon : भैया दूज से पहले कुमाऊं में निभाई गई सदियों पुरानी अन्नकूट परंपरा, पारंपरिक तरीके से महिलाओं ने कूटे च्यूड़े
- Ankita Bhandari केस: माता-पिता के दिल्ली पहुंचने की भनक नहीं लगी, पौड़ी के LIU इंस्पेक्टर सस्पेंड
- Uttrakhand में ‘गधे-घोड़े’ बयान पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने मथुरा दत्त जोशी का नाम लेकर BJP पर कसा तंज
- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
- Rahul Gandhi का ऐलान, 12 अक्टूबर को फिर सड़कों पर उतरेगा INDIA गठबंधन; मोदी सरकार पर साधा निशाना
प्रयाग भारत, दिल्ली: पुलिस के कांस्टेबल यशपाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक अपराधी का पीछा करते हुए नजर आ रहे हैं। यह घटना 15 अक्टूबर को दिल्ली के शाहदरा इलाके की है, जहां एक बदमाश ने महिला का मोबाइल फोन छीनकर भागने की कोशिश की।
वीडियो में दिख रहा है कि कांस्टेबल यशपाल अपनी बाइक पर सवार होकर अपराधी का पीछा कर रहे हैं, जो ऑटो रिक्शा लेकर फरार हो रहा था। बदमाश तेजी से ऑटो चलाते हुए पतली गलियों में भाग रहे थे, लेकिन कांस्टेबल ने बिना किसी डर के उनका पीछा जारी रखा।
कांस्टेबल यशपाल ने लगभग 4 किलोमीटर तक पीछा किया, जब महिला ने पुलिस से शिकायत की, तो यशपाल तुरंत बाइक लेकर बदमाशों का पीछा करने निकल पड़े। बदमाशों ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए ऑटो को खतरनाक तरीके से चलाया, जिससे कई बार एक्सीडेंट होते-होते बचे। आखिरकार, कांस्टेबल यशपाल ने राजू नाम के एक अपराधी को पकड़ लिया। उससे पूछताछ के बाद उन्होंने दो और बदमाशों सूरज सुर और मोहसिन को भी गिरफ्तार किया। ये बदमाश स्नैचिंग की कई वारदातों में शामिल थे। इस बहादुरी के लिए कांस्टेबल यशपाल की जमकर तारीफ की जा रही है।