बहादुरी को सलाम: कांस्टेबल यशपाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा, कांस्टेबल ने 4 किमी तक पीछा कर पकड़ा आरोपी
Summary
Spread the love प्रयाग भारत, दिल्ली: पुलिस के कांस्टेबल यशपाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक अपराधी का पीछा करते हुए नजर आ रहे हैं। यह घटना 15 अक्टूबर को दिल्ली […]
More On prayagbharat
- देहरादून में साइबर ठगी का बड़ा मामला, निवेश के नाम पर ठेकेदार ने गंवाए करोड़ों रुपए
- Suvendu Adhikari : पश्चिम बंगाल में BJP नेता शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका
- 9 मई (Physics) और 10 मई (Civics) परीक्षा टलने के पीछे आयोग की क्या आधिकारिक वजह सामने आई ?
- Arvind Pandey Viral Letter: भाजपा में मचा हड़कंप, सच सामने लाने का दबाव
- Roorkee Car Accident: तेज रफ्तार आई-10 ने मारी कई गाड़ियों को टक्कर, चालक पर नशे का शक
प्रयाग भारत, दिल्ली: पुलिस के कांस्टेबल यशपाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक अपराधी का पीछा करते हुए नजर आ रहे हैं। यह घटना 15 अक्टूबर को दिल्ली के शाहदरा इलाके की है, जहां एक बदमाश ने महिला का मोबाइल फोन छीनकर भागने की कोशिश की।
वीडियो में दिख रहा है कि कांस्टेबल यशपाल अपनी बाइक पर सवार होकर अपराधी का पीछा कर रहे हैं, जो ऑटो रिक्शा लेकर फरार हो रहा था। बदमाश तेजी से ऑटो चलाते हुए पतली गलियों में भाग रहे थे, लेकिन कांस्टेबल ने बिना किसी डर के उनका पीछा जारी रखा।
कांस्टेबल यशपाल ने लगभग 4 किलोमीटर तक पीछा किया, जब महिला ने पुलिस से शिकायत की, तो यशपाल तुरंत बाइक लेकर बदमाशों का पीछा करने निकल पड़े। बदमाशों ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए ऑटो को खतरनाक तरीके से चलाया, जिससे कई बार एक्सीडेंट होते-होते बचे। आखिरकार, कांस्टेबल यशपाल ने राजू नाम के एक अपराधी को पकड़ लिया। उससे पूछताछ के बाद उन्होंने दो और बदमाशों सूरज सुर और मोहसिन को भी गिरफ्तार किया। ये बदमाश स्नैचिंग की कई वारदातों में शामिल थे। इस बहादुरी के लिए कांस्टेबल यशपाल की जमकर तारीफ की जा रही है।
