Uttara Pradesh

बिलग्राम कटरा बिल्हौर हाईवे पर सड़क पर बिखरे पड़े शव, मासूम बच्चों समेत अब तक 10 की मौत

Summary

ख़बर शेयर करें -प्रयाग भारत, हरदोई: बिलग्राम कटरा बिल्हौर हाईवे पर क्षमता से अधिक 15 सवारियां भरकर जा रही ऑटो बुधवार को अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार मिनी ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगते ही ऑटो सड़क पर पलट गई। सवारियां उछलकर […]

प्रयाग भारत, हरदोई: बिलग्राम कटरा बिल्हौर हाईवे पर क्षमता से अधिक 15 सवारियां भरकर जा रही ऑटो बुधवार को अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार मिनी ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगते ही ऑटो सड़क पर पलट गई। सवारियां उछलकर करीब 15-20 फुट दूर जा गिरी और ट्रक में फंसकर ऑटो की पूरी छत उड़ गई। हादसा इतना भयानक था कि 10 लोगों की तत्काल मौत हो गई, जिसमें  6 महिलाएं, 2 मासूम बच्चे , 1 पुरुष और 1 किशोरी है। जिंदा बचे 5 लोगों को किसी तरह अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत बेहद नाजुक है। बताया जा रहा है कि ओवरलोडिंग के बावजूद ऑटो विपरीत दिशा में चल रही थी। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और प्रशासन की टीम मृतकों की पहचान करवाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब 12:30 बजे एक ऑटो माधवगंज से सवारियां भरकर बिलग्राम की तरफ आ रहा था। रास्ते में रोशनपुर गांव के पास एक बाइक सवार अचानक ऑटो के सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में चालक ने कट लिया तो ऑटो सामने से तेज रफ्तार में आ रहे डीसीएम ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही ऑटो मेन रोड पर ट्रक के सामने ही पलट गया। सवारियां उछलकर दूर जा गिरीं और ऑटो का ऊपरी हिस्सा ट्रक में फसकर उखड़ गया।

हादसा होते ही रोशनपुर गांव के लोग दौड़े। किसी ने एंबुलेंस तो किसी ने पुलिस को फोन लगाया। कुछ लोग अपने साधन से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुट गए। थोड़ी देर में एंबुलेंस के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतकों में माधुरी और सुनीता नाम की दो महिलाओं की पहचान हो सकी है। रमेश, संजय, विमलेश आनंद और किशोर घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए हैं।