रुद्रपुर: शहर की प्रमुख दंत चिकित्सक आंचल ढींगरा ने भाई की लाइसेंसी पिस्टल से की थी फायरिंग
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, रुद्रपुर: शहर की प्रमुख दंत चिकित्सक आंचल ढींगरा के फायरिंग प्रकरण में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। 31 अक्टूबर को दीपावली की रात थाना गदरपूर के करतारपुर फार्म में आंचल ढींगरा द्वारा लाइसेंसी पिस्टल […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, रुद्रपुर: शहर की प्रमुख दंत चिकित्सक आंचल ढींगरा के फायरिंग प्रकरण में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। 31 अक्टूबर को दीपावली की रात थाना गदरपूर के करतारपुर फार्म में आंचल ढींगरा द्वारा लाइसेंसी पिस्टल से की गई ताबड़तोड़ फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि महिला द्वारा इस्तेमाल की गई पिस्टल उसकी नहीं, बल्कि उसके भाई के नाम पर लाइसेंसी है। वीडियो में आंचल ढींगरा अपनी थार गाड़ी पर खड़ी होकर पंजाबी गानों पर गोलियां चला रही थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी थी और अब रिपोर्ट के आधार पर पिस्टल के लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पिस्टल के लाइसेंस के निरस्तीकरण और जब्ती की दिशा में जल्द ही कदम उठाए जाएंगे। पुलिस ने फायरिंग से जुड़ी कई वीडियो भी बरामद की हैं, जिनमें आंचल ढींगरा गोलियां चला रही हैं।