रुद्रपुर: शहर की प्रमुख दंत चिकित्सक आंचल ढींगरा ने भाई की लाइसेंसी पिस्टल से की थी फायरिंग
Summary
ख़बर शेयर करें -प्रयाग भारत, रुद्रपुर: शहर की प्रमुख दंत चिकित्सक आंचल ढींगरा के फायरिंग प्रकरण में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। 31 अक्टूबर को दीपावली की रात थाना गदरपूर के करतारपुर फार्म में आंचल ढींगरा द्वारा लाइसेंसी […]
More On prayagbharat
- Kumaon : भैया दूज से पहले कुमाऊं में निभाई गई सदियों पुरानी अन्नकूट परंपरा, पारंपरिक तरीके से महिलाओं ने कूटे च्यूड़े
- Ankita Bhandari केस: माता-पिता के दिल्ली पहुंचने की भनक नहीं लगी, पौड़ी के LIU इंस्पेक्टर सस्पेंड
- Uttrakhand में ‘गधे-घोड़े’ बयान पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने मथुरा दत्त जोशी का नाम लेकर BJP पर कसा तंज
- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
- Rahul Gandhi का ऐलान, 12 अक्टूबर को फिर सड़कों पर उतरेगा INDIA गठबंधन; मोदी सरकार पर साधा निशाना
प्रयाग भारत, रुद्रपुर: शहर की प्रमुख दंत चिकित्सक आंचल ढींगरा के फायरिंग प्रकरण में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। 31 अक्टूबर को दीपावली की रात थाना गदरपूर के करतारपुर फार्म में आंचल ढींगरा द्वारा लाइसेंसी पिस्टल से की गई ताबड़तोड़ फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि महिला द्वारा इस्तेमाल की गई पिस्टल उसकी नहीं, बल्कि उसके भाई के नाम पर लाइसेंसी है। वीडियो में आंचल ढींगरा अपनी थार गाड़ी पर खड़ी होकर पंजाबी गानों पर गोलियां चला रही थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी थी और अब रिपोर्ट के आधार पर पिस्टल के लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पिस्टल के लाइसेंस के निरस्तीकरण और जब्ती की दिशा में जल्द ही कदम उठाए जाएंगे। पुलिस ने फायरिंग से जुड़ी कई वीडियो भी बरामद की हैं, जिनमें आंचल ढींगरा गोलियां चला रही हैं।