दिल्ली के बिंदापुर इलाके में पत्नी की हत्या कर बेड में छिपाई लाश; पति फरार
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, दिल्ली : के बिंदापुर इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव को बेड में छिपा दिया और फरार हो गया। पुलिस […]
More On prayagbharat
- देहरादून रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार में सूखी नदी बनी आफत, तेज बहाव में बहीं दो कारें ; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
प्रयाग भारत, दिल्ली : के बिंदापुर इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव को बेड में छिपा दिया और फरार हो गया। पुलिस को घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची, जहां महिला का शव सड़ी-गली हालत में पाया गया। शव की पहचान 24 वर्षीय दीपा के रूप में हुई है, जो पांच साल पहले धनराज से शादी कर दिल्ली में किराए पर रहती थी।
पुलिस ने बताया कि दीपा और धनराज की दो साल की एक बेटी भी है, जो अपने मामा के पास रहती है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस ने एफएसएल और क्राइम टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया। बताया गया कि दो दिन पहले आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को छिपाया था।जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम को महिला का शव सड़ी गली हालत में मिला था।
मृतका के पिता, अशोक चौहान की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह धारा हत्या या गंभीर चोटों से संबंधित अपराधों के लिए लागू होती है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है, और आरोपी की तलाश में प्रयास जारी हैं। आरोपी की पहचान टैक्सी ड्राइवर के रूप में हुई है और वह घटना के बाद से फरार है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गहन जांच कर रही है।