अल्मोड़ा: जिले के रानीखेत में नई बस्ती में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, अल्मोड़ा: जिले के रानीखेत में बद्रीव्यू नई बस्ती में एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि आसपास के मकानों को खतरा पैदा हो गया. सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, अल्मोड़ा: जिले के रानीखेत में बद्रीव्यू नई बस्ती में एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि आसपास के मकानों को खतरा पैदा हो गया. सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और बमुश्किल आग पर काबू पाया. जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली.
बमुश्किल पाया आग पर काबू
रानीखेत के बद्रीव्यू नई बस्ती में एक कबाड़ के गोदाम में विगत रात्रि आग लग गई. धीरे धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया. इसकी सूचना फायर सर्विस को दी गई. सूचना पाकर तुरंत रानीखेत के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी वंश नारायण यादव के नेतृत्व में दो फायर यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची. आग रहमत हुसैन के कबाड़ के गोदाम में लगी हुई थी. गोदाम ढलान में था. आग की लपटें इतनी विकराल थी कि इससे निकट के आवासीय मकान को भी खतरा पैदा हो गया था. अंधेरा होने और तीव्र ढलान होने के कारण मौके तक पहुंचना दमकल कर्मियों के लिए काफी मुश्किल हो रहा था.
आग बुझाकर बचाए आवासीय मकान
दमकल कर्मियों ने बमुश्किल मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया. लेकिन वाहन का पानी पर्याप्त नहीं होने के कारण पास के फायर हाइड्रेंट से पानी डालकर आग पर नियंत्रण पाया. आग को बुझाने में करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आवासीय मकानों को सुरक्षित बचाया. प्रभारी अग्निशमन अधिकारी वंश नारायण यादव ने बताया कि आग लगने से पूरा गोदाम खाक हो गया है.
गोदाम रहमत हुसैन का था. अगल बगल के आवासीय मकानों तक आग पहुंच कर नुकसान पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया गया. सड़क से काफी नीचे गदेरे में घटनास्थल होने के कारण और रात्रि का समय होने के कारण आग बुझाने में चार घंटे का समय लग गया. इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है.