Roorkee Car Accident: तेज रफ्तार आई-10 ने मारी कई गाड़ियों को टक्कर, चालक पर नशे का शक
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, रुड़की : Roorkee Car Accident हरिद्वार जिले के रुड़की में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए कई गाड़ियों […]
More On prayagbharat
- देहरादून रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार में सूखी नदी बनी आफत, तेज बहाव में बहीं दो कारें ; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
प्रयाग भारत, रुड़की : Roorkee Car Accident हरिद्वार जिले के रुड़की में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए कई गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक, आई-10 कार बीएसएम कॉलेज की ओर से मालवीय चौक की तरफ तेज गति से जा रही थी। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और बीएसएम लॉ कॉलेज के पास एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हादसे के बाद भी कार चालक नहीं रुका और तेज रफ्तार में आगे बढ़ते हुए शेखपुरी की ओर मुड़ रही एक अन्य गाड़ी को भी टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने मालवीय चौक के पास कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। कार में एक युवती के मौजूद होने की भी बात सामने आई है।
गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम सोरन थापा बताया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।