हरिद्वारः अचानक गिरा पेड़ की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती की मौत
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, हरिद्वारः उत्तराखंड में हरिद्वार के बीएचईएल क्षेत्र में मंगलवार को एक विशालकाय पेड़ गिरने पर उसकी चपेट में आकर एक युवती की मौत हो गई। जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, हरिद्वारः उत्तराखंड में हरिद्वार के बीएचईएल क्षेत्र में मंगलवार को एक विशालकाय पेड़ गिरने पर उसकी चपेट में आकर एक युवती की मौत हो गई। जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक भगत सिंह चौक के समीप गांधी पार्क के पास एक विशालकाय पेड़ अचानक धराशायी हो गया। जिसकी चपेट में स्कूटी पर सवार दो बहनें आ गईं । पुलिस ने बताया कि उनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे में मृतका की पहचान आंचल के रूप में हुई है जबकि गंभीर रूप से घायल युवती का नाम सोनिया बताया गया है।
पुलिस का कहना है कि घायल को तत्काल उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे उच्च स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की सलाह दी।