युवक ने भाभी के सिर पर तमंचा तानकर ननद के साथ किया दुष्कर्म
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, फरीदपुर: युवक ने घर में घुसकर भाभी को गन पॉइंट पर लेकर ननद के साथ दुष्कर्म किया। घर की अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस […]
More On prayagbharat
- Suvendu Adhikari : पश्चिम बंगाल में BJP नेता शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका
- 9 मई (Physics) और 10 मई (Civics) परीक्षा टलने के पीछे आयोग की क्या आधिकारिक वजह सामने आई ?
- Arvind Pandey Viral Letter: भाजपा में मचा हड़कंप, सच सामने लाने का दबाव
- Roorkee Car Accident: तेज रफ्तार आई-10 ने मारी कई गाड़ियों को टक्कर, चालक पर नशे का शक
- हर की पैड़ी के पास पालतू कुत्ते को गंगा में नहलाने का वीडियो सामने आया
प्रयाग भारत, फरीदपुर: युवक ने घर में घुसकर भाभी को गन पॉइंट पर लेकर ननद के साथ दुष्कर्म किया। घर की अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने भाभी की तहरीर पर थाना फरीदपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी विपिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना फरीदपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 24 फरवरी की रात घर का दरवाजा खुला हुआ था। वह घर में देवरानी और ननद के साथ थीं कि तभी गांव का ही विपिन घर में घुस आया और उनके सिर पर तमंचा लगाकर धमकी दी और उसकी ननद से दुष्कर्म किया। देवरानी ने शोर मचाया तो आरोपी सभी को जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचा लहराता हुआ भाग गया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
