उत्तराखंड पुलिस सिपाही ने अपने ही विभाग की महिला दरोगा के साथ दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, उत्तराखंड: के देहरादून में से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही है। जहां पुलिस सिपाही ने अपने ही विभाग की महिला दरोगा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। साथ ही इस पूरी घटना का […]
More On prayagbharat
- देहरादून रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार में सूखी नदी बनी आफत, तेज बहाव में बहीं दो कारें ; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
प्रयाग भारत, उत्तराखंड: के देहरादून में से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही है। जहां पुलिस सिपाही ने अपने ही विभाग की महिला दरोगा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। साथ ही इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर महिला दरोगा को धमकाने का भी प्रयास किया। वहीं, पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
प्राप्त सूचना के मुताबिक देहरादून के सीआईडी दफ्तर में महिला दरोगा की हाल ही में तैनाती हुई है। इसी विभाग के पुलिस सिपाही असलम ने महिला दरोगा के रूकने के लिए होटल बुक करवाया था। पीड़िता ने बताया कि उसके विश्वास का फायदा उठाकर सिपाही ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही घटना की अश्लील वीडियो बना लिया। साथ ही आरोपी सिपाही ने महिला दरोगा को इस घटना के बारे में किसी को भी बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। लेकिन बावजूद इसके महिला दरोगा ने हिम्मत जुटाकर प्रेमनगर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि महिला दरोगा की तहरीर के आधार पर आरोपी सिपाही असलम के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 126(1), 308, 351(2), 351(3), 352, 64, 77 और 78 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच के लिए पुलिस एसपी देहात के पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम गठित की गई है, जो साक्ष्य जुटाने का काम कर रही है।