देहरादूनः बोर्डिंग स्कूल में बच्चा स्विमिंग पूल में प्रैक्टिस कर रहा था अचानक बेहोश हो गया जिससे उसकी मौत हो गई
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून जनपद अंतर्गत मसूरी के एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में सोमवार को मृत्यु हो गई। छात्र दिल्ली का निवासी बताया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया […]
More On prayagbharat
- आपूर्ति विभाग ने की आपात बैठक, चारधाम यात्रा में सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्णय
- Rajpur फायरिंग हत्याकांड में तेजी, CM धामी का आदेश लागू, 3 आरोपी पकड़े गए
- दून पुलिस में प्रशासनिक बदलाव, कई थानों में नए चेहरों की तैनाती
- फर्जी शादी रैकेट का खुलासा, आरोपी युवक-युवती गिरफ्तार, लाखों की ठगी सामने आई
- पैसों की तंगी या मजबूरी? उत्तराखंड में छात्र ने किडनी बेचकर कमाए 6 लाख
प्रयाग भारत, देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून जनपद अंतर्गत मसूरी के एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में सोमवार को मृत्यु हो गई। छात्र दिल्ली का निवासी बताया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कम्युनिटी अस्पताल मसूरी से डेथ मेमो मिला। जिसके अनुसार, वाइन वर्ग एलन बोर्डिंग स्कूल का तेरह वर्षीय एक बालक/छात्र को हेड मास्टर द्वारा मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। सूचना पर थाना मसूरी पहुंची पुलिस ने बच्चे की मृत्यु के सम्बन्ध में स्कूल स्टाफ से जानकारी ली। स्कूल स्टाफ ने पुलिस को बताया कि बच्चा स्विमिंग पूल में स्विमिंग की प्रैक्टिस कर रहा था। जो अचानक स्विमिंग पूल में ही बेहोश हो गया। जिसे तुरंत अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत्यु घोषित कर दिया गया।
सूत्रों के अनुसार, मृत छात्र के परिजन भी मसूरी पहुंच गए हैं। मृतक का पोस्टमार्टम उपरांत, शव परिजनों को दे दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
