बलरामपुर: राप्ती नदी किनारे मिली झुलसी महिला, मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, बलरामपुर: बलरामपुर जिले के गौरा चौराहा थाना क्षेत्र में राप्ती नदी के किनारे एक महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई अवस्था में मिली है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि इस मामले […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, बलरामपुर: बलरामपुर जिले के गौरा चौराहा थाना क्षेत्र में राप्ती नदी के किनारे एक महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई अवस्था में मिली है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि इस मामले में मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सिद्धार्थ नगर जिले की करीब 20 वर्षीय एक युवती को गंभीर हालत में लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास कुमार ने रविवार को बताया कि शनिवार को महरी गांव में राप्ती नदी के किनारे एक महिला के गंभीर अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने उसे नंदन नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। कुमार ने बताया कि उसकी चोटों की गंभीरता को देखते हुए बाद में पहले जिला अस्पताल और उसके बाद लखनऊ के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
एसपी ने बताया कि सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया की रहने वाली इस महिला पर उसके जानने वाले लोगों ने कोई रसायन फेंका और फिर उसे नदी किनारे छोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक के अनुसार पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीम बनायीं और फिर मुठभेड़ के बाद दो संदिग्धों अजय एवं आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को चोटें आईं हैं और उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
लखनऊ में पीड़िता के इलाज पर उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी की कड़ी निगरानी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. ओमनाथ के अनुसार, रासायनिक हमले के कारण महिला के चेहरे और हाथ गंभीर रूप से जल गए हैं। उसकी मेडिकल रिपोर्ट जांच के लिए भेज दी गयी है।