उत्तराखंड: धामी सरकार में अब प्रशासनिक फेरबदल, वरिष्ठ नौकरशाहों के प्रभारों में बदलाव
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, उत्तराखंड: प्रशासनिक व्यवस्था के नए मुखिया की तैनाती के बाद अब धामी सरकार में प्रशासनिक फेरबदल की संभावना है। शासन में तैनात वरिष्ठ नौकरशाहों के प्रभारों में बदलाव हो सकता है। मुख्यमंत्री इसी महीने प्रशासनिक फेरबदल […]
More On prayagbharat
- बाढ़ सुरक्षा कार्यों को लेकर बड़ी मशीनों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी, 2024 में आपदा से हुआ था नुकसान
- साइकिल सवार बुजुर्ग को फावड़े से हमला कर घायल कर दिया, उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत
- साइबर ठगों ने टेलीग्राम ग्रुप पर विभिन्न कंपनियों के रिव्यू का लालच देकर 7.30 लाख ठगे
- कूड़े से कमाई: 800 घरों को स्वच्छता मुहिम से जोड़ा, बेलडा की महिलाओं का अनोखा कारनामा
- शैंकी प्यार में मिले जख्म से आहत, अपनी चाची को उतारा मौत के घाट, साथ ही मां की 2 उंगलियां भी काटीं

प्रयाग भारत, उत्तराखंड: प्रशासनिक व्यवस्था के नए मुखिया की तैनाती के बाद अब धामी सरकार में प्रशासनिक फेरबदल की संभावना है। शासन में तैनात वरिष्ठ नौकरशाहों के प्रभारों में बदलाव हो सकता है। मुख्यमंत्री इसी महीने प्रशासनिक फेरबदल को अंजाम दे सकते हैं। इस फेरबदल में कुछ जिलाधिकारियों को भी इधर से उधर किया जा सकता है।
नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही धामी सरकार अब प्रशासनिक फेरबदल को अंजाम देगी। वरिष्ठ नौकरशाह आनंद बर्द्धन के मुख्य सचिव बनने के बाद उनके विभागों का आवंटन अन्य वरिष्ठ नौकरशाहों को दिया जा सकता है। तीन प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, एल फैनई और आर मीनाक्षी सुंदरम शासन में तैनात हैं।
बर्धन के सीएस बनने से खाली हुए उनके प्रमुख प्रभारों का बंटवारा इन तीनों प्रमुख सचिवों के बीच हो सकता है। इनके अलावा शासन में तैनात सचिवों को भी नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। अपर सचिव से सचिव पद पदोन्नत हुए उन नौकरशाहों को कुछ प्रमुख विभाग मिल सकते हैं, जो अभी एक या दो प्रभार देख रहे हैं।
अपर सचिव स्तर पर भी कुछ अधिकारियों के प्रभार बदले जा सकते हैं। शासन के अलावा कुछ जिलों में जिलाधिकारियों को बदले जाने की चर्चाएं गर्म हैं। माना जा रहा है कि गढ़वाल और कुमाऊं के दो-दो जिलों के जिलाधिकारियों को इधर से उधर किया जा सकता है। अगले महीने चूंकि पंचायत चुनाव की घोषणा हो सकती है। इसलिए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल पंचायत चुनाव से पहले इसी महीने होने की संभावना है।