मां अपनी बेटी के ससुर संग हुई फरार, समधी बना प्रेमी
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, उत्तर प्रदेश: के बदायूं जिले में एक महिला को अपनी बेटी की शादी के तीन साल बाद उसके ससुर से प्यार हो गया और समधी-समधन घर से फरार हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को मामले की […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, उत्तर प्रदेश: के बदायूं जिले में एक महिला को अपनी बेटी की शादी के तीन साल बाद उसके ससुर से प्यार हो गया और समधी-समधन घर से फरार हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को मामले की पुष्टि की। बदायूं में अलीगढ़ जैसा मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपनी बेटी की शादी होने से पहले ही अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। जबकि बदायूं में समधन अपने समधी के साथ घर छोड़कर चली गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, चार बच्चों की मां ममता (43) जिला मुख्यालय के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निवासी अपने समधी (अपनी बेटी के ससुर) शैलेंद्र (46) के साथ कथित तौर पर घर छोड़कर चली गई। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा डहरपुर निवासी ममता के पति सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वह ट्रक चालक है और जिस कारण लंबे समय तक घर से बाहर रहता है।
सिंह ने बताया कि 11 अप्रैल को ममता ने अपने समधी शैलेन्द्र को बुलाया और उसके साथ फरार हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि वह घर में रखा सारा जेवर और रुपये लेकर चली गई है। सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है जिसमें अपनी पत्नी व समधी खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में दातागंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) के.के. तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सीओ ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।