यमुना एक्सप्रेसवे पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली टैक्सी से टकराई
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, मथुरा : यमुना एक्सप्रेसवे पर नौहझील क्षेत्र में गुरुवार की मध्य रात्रि में सड़क पर चल रही ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टैक्सी कार टकरा गई। दुर्घटना में चालक एवं सहचालक की मृत्यु हो गई, जबकि […]
More On prayagbharat
- देहरादून रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार में सूखी नदी बनी आफत, तेज बहाव में बहीं दो कारें ; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
प्रयाग भारत, मथुरा : यमुना एक्सप्रेसवे पर नौहझील क्षेत्र में गुरुवार की मध्य रात्रि में सड़क पर चल रही ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टैक्सी कार टकरा गई। दुर्घटना में चालक एवं सहचालक की मृत्यु हो गई, जबकि दो यात्री घायल हो गए। पुलिस स्वजन का इंतजार कर रही है।
दिल्ली के साधना निवासी गोली और उन्नाव के हसनगंज थाना के रसूलपुर निवासी रामू गुरुवार की रात दिल्ली से आगरा की ओर यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए जा रहे थे। टैक्सी कार को दिल्ली के मंडोली के नंदनगरी निवासी मोनू पुत्र वीरेंद्र चला रहे थे। उनके साथ कार में सहचालक के रूप में चंडीगढ़ के दीपक गोयल थे।
मध्य रात्रि करीब 12 बजे नौहझील थाना क्षेत्र अंतर्गत माइल स्टोन संख्या 65 के समीप आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से उनकी कार टकरा गई। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार सभी लोग घायल हो गए।
पुलिस चारों घायलों को लेकर नौहझील सीएचसी पर पहुंची तो डाक्टरों ने चालक मोनू व सहचालक दीपक गोयल को मृत घोषित कर दिया। घायलों का उपचार चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने स्वजन को मामले से अवगत कराया है, लेकिन अब तक वे नहीं आ सके हैं।