युवती ने अपने लवर के खिलाफ शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, मध्यप्रदेश : राजधानी भोपाल में एक युवती ने अपने लवर के खिलाफ शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि प्यार में फांसकर युवक ने 5 साल तक इसके […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, मध्यप्रदेश : राजधानी भोपाल में एक युवती ने अपने लवर के खिलाफ शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि प्यार में फांसकर युवक ने 5 साल तक इसके साथ संबंध बनाए और जब शादी की बात आई तो फोन उठाना ही बंद कर दिया। युवती ने प्रेमी के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी की मुताबिक युवती मिसरोद इलाके में किराए के मकान में रहती है। शादी का वादा करके प्रेमी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
युवती 24 साल है । लड़की ने आरोप लगाया है कि साल 2020 में उसकी मुलाकात एक प्रोग्राम के दौरान युवक से हुई थी। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी और एक दिन उसने मिलने के लिए होटल बुलाया। लड़की होटल चली गई वहां पर उसे उसके साथ शादी का वादा युवक ने किया और शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद तो ये सिलसिला 5 सालों से चलता ही रहा।
अब फोन तक नहीं उठा रहा है आरोपी
लड़की का कहना है कि पिछले दिनों उसने प्रेमी को शादी के लिए कहा तो साफ मुकर गया और अब फोन उठाना भी बंद कर दिया है। लिहाजा पुलिस ने लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज करके युवक की तलाश शुरु कर दी है।