कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज, कल दिल्ली जाएंगे सीएम
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून : लंबे समय से चल रहा कैबिनेट विस्तार का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। इसकी सुगबुगाहट तेज हो गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पुष्टि की। राज्य कैबिनेट में पांच पद […]
More On prayagbharat
- NEET विवाद के बाद NTA के नए कार्यालय में CISF तैनात होगी, गोपनीय क्षेत्रों की बढ़ाई जाएगी सुरक्षा
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
प्रयाग भारत, देहरादून : लंबे समय से चल रहा कैबिनेट विस्तार का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। इसकी सुगबुगाहट तेज हो गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पुष्टि की।
राज्य कैबिनेट में पांच पद खाली चल रहे हैं। इनमें चार पद काफी लंबे समय से खाली हैं जबकि एक पद पूर्व संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था। भाजपा के विधायक इन पदों के जल्द भरने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन कई बार की चर्चाओं के बावजूद अब तक नतीजा सामने नहीं आया।
पूर्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शीर्ष नेतृत्व से इस पर बातचीत की चर्चाओं के बीच एक बार फिर सुगबुगाहट तेज हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सीएम धामी से इस संबंध में बातचीत की है। उन्होंने बताया कि सीएम 17 अक्तूबर को दिल्ली जा रहे हैं। शीर्ष नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद जल्द ही कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।
अध्यक्ष भट्ट ने ये भी कहा कि उनका मकसद कैबिनेट विस्तार है लेकिन पहले निकाय चुनाव फिर पंचायत चुनाव, उप चुनाव, आपदा या अन्य किसी ऐसे कारण से घोषणा नहीं हो पाई है। कहा, जल्द ही ये इंतजार खत्म होने वाला है और कैबिनेट में पांच नए सदस्यों की एंट्री होगी।